Hindi News / news / बिहार के डॉक्टर 7 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर, नालंदा में डॉक्टर की...

बिहार के डॉक्टर 7 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर, नालंदा में डॉक्टर की हत्या के बाद आईएमए का एलान

1st Bihar Published by: Updated Mar 06, 2020, 7:24:46 AM

बिहार के डॉक्टर 7 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर, नालंदा में डॉक्टर की हत्या के बाद आईएमए का एलान

- फ़ोटो

PATNA: बिहार के डॉक्टर 7 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. इसको लेकर आईएमए ने एलान कर दिया है. यह हड़ताल नालंदा में डॉक्टर की हत्या के विरोध में किया जा रहा है. आईएमएम के उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि 7 मार्च को सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक हड़ताल होगी. हड़ताल के दौरान इमरजेंसी को अलग रखा गया है. आज डॉक्टरों की टीम डीजीपी से मिलने वाली है. 

नालंदा ने डॉक्टर की अपराधियों ने की थी हत्या

नालंदा में गुरुवार को अपराधियों ने डॉ. प्रियरंजन  कुमार प्रियदर्शी की ड्यूटी जाने के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रियरंजन हरनौत प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित थे. जबकि डेपुटेशन पर गोकुलपुर मठ स्थित पीएचसी  में कार्यरत थे. 

गुरुवार को वे ड्यूटी पर जा रहे थे उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके मौत के विरोध में ही डॉक्टरों ने हड़ताल का एलान कर दिया है.