1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 16, 2024, 9:54:49 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के एक व्यस्ततम बड़े पुल पर वाहनों का परिचालन 8 घंटों के लिए बंद रहेगा। मेंटेनेंस को लेकर पुल पर वाहनों के परिचालन को बंद करने का फैसला लिया गया है। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पुल का मेंटेनेंस किया जा रहा है। कंपनी ने पुल पर आठ घंटे परिचालन बंद रखने की बात कही है। ऐसे में घर से निकलने के पहले इस जरूरी खबर को पढ़ लें।
दरअसल, उत्तर और मध्य बिहार को जोड़ने वाले राजेन्द्र सेतु पर गाड़ियों का परिचालन 8 घंटों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। पुल के मेंटेनेंस को लेकर 16 जनवरी की रात 10 बजे से 17 जनवरी की सुबह 6 बजे तक इस पुल पर वाहनों का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, राजेंद्र सेतु पर स्पेन नंबर 2 पर 122 मीटर की ढलाई का काम होना है।
इस काम के कारण पुल पर वाहनों का परिचालन 8 घंटे बंद रखने का फैसला लिया गया है। सेतु की मरम्मत कार्य को जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में जल्द से जल्द मरम्मति का काम पूरा हो इसके लिए महीने में दो बार पुल को ब्लॉक किया जा रहा है। बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन को ब्लॉक की जानकारी दे दी गई है।