1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 28, 2024, 8:58:11 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में मंगलवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। पटना सहित सभी 38 जिलों में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग दिनभर परेशान रहें। भीषण गर्मी के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी आज औरंगाबाद, गया और डेहरी में देखने को मिला है।
जहां सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में दर्ज किया गया। औरंगाबाद में 47.7 डिग्री तापमान से लोग आज दिनभर परेशान रहे। औरंगाबाद में आज रिकॉर्ड तोड़ तापमान देखने को मिला। गर्म पछुआ हवा के साथ दक्षिण बिहार के जिलों में मंगलवार को आसमान से पानी की जगह आग बरसा। आज औरंगाबाद में सबसे गर्म दिन रहा। गया में 46.8, अरवल में 46.9, सासाराम में 46.5, पटना में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को किस जिले में कितना तापमान रहा आइए जानते हैं।..
