Hindi News / news / बिहार के जवान की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या, 3 महीने बाद...

बिहार के जवान की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या, 3 महीने बाद होना था रिटायरमेंट

1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2022, 6:58:22 AM

बिहार के जवान की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या, 3 महीने बाद होना था रिटायरमेंट

- फ़ोटो

VAISHALI: बिहार के वैशाली का जवान पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर शाहिद हो गया। ड्यूटी के दौरान ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।शाहिद जवान महनार थाना इलाके के माली टोला के रहने वाले संजय कुमार हैं। सूरतगढ़ के जंगल में उन्हें तैनात किया गया था। वहीं, अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। 



जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई, जिसके बाद इनके बीच चीख पुकार मच गई। बटालिन की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक संजय कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली चलाने वाले अपराधी कौन थे।



संजय कुमार थल सेना में नायक सूबेदार के पद पर तैनात थे। साल 1999 में थल सेना में वो शामिल हुए थे। तीन महीने के बाद संजय कुमार रिटायर होकर घर आने वाले थे। संजय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल अपराधी कौन था इस बात का पता नहीं चल पाया है।