1st Bihar Published by: Updated Sep 05, 2021, 9:07:56 AM
- फ़ोटो
MADHEPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे तीन अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी मची है.
मामला मुरलीगंज थाना के चामगढ़ बहियार का है. बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने सुबह-सवेरे तीन अज्ञात लाश देखी. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि तीनों लाशों में एक लाश महिला और दो बच्चों की है. फिलहाल तीनों की पहचान नहीं की जा सकी है. मामले की जांच की जा रही है.