1st Bihar Published by: Updated Apr 24, 2020, 11:55:05 AM
- फ़ोटो
PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सभी पंचायत के प्रमुखों से बात कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार के जहानाबाद जिले के धरनिया पंचायत के मुखिया अजय यादव से बात की. पीएम ने पूछा कि आपके एरिया के लोग भी दूसरे राज्यों मे फंसे होंगे या आए होंगे तो ऐसे में कैसे लॉकडाउन का पालन हो रहा है.
अजय ने कहा कि सभी आना चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा कि आगर आप आते हैं तो आपको 14 दिन क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. इस पर वह कहते हैं कि नहीं वह लॉकडाउन खत्म होगा तब ही आएंगे. अजय की बात सुन पीएम मोदी मुस्कुराने लगे. पीएम ने पूछा कि क्या आपकी बात लोग मानते हैं. अजय ने कहा कि हा सर, लोग बात मानते हैं. पीएम मोदी ने अजय से कहा कि आप जो लोग फंसे हुए है. उनसे बात करते रहे. इससे जो लोग फंसे है उनका मन हल्का होगा.
अजय ने पीएम से बताया कि वह अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं. अपने इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया. लोगों के बीच साबुन का वितरण कराया और लोगों से दो-तीन घंटे पर हाथ धोने के लिए बोले. 30 बेड का क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार सहयोग कर रही है. बिना वजह बाहर निकलने वाले लोगों को रोका जा रहा है.