Hindi News / news / मुंगेर में मर्डर से सनसनी, बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली

मुंगेर में मर्डर से सनसनी, बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Sep 02, 2021, 11:20:12 AM

मुंगेर में मर्डर से सनसनी, बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली

- फ़ोटो

MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी है. गोली मारकर आइटीसी के कंटेनर चालकको मौत के घाट उतारा गया है. मुंगेर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मुंगेर जिले के वासुदेवपुर ओपी इलाके की है. यहां नयागांव में बदमाशों ने इंडिया टोबेको कंपनी यानि कि आइटीसी के कंटेनर ड्राइवर को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. इस मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गया है.


मृतक की पहचान  कंटेनर चालक मो. साजिद के रूप में की गई है. इस घटना के बाबात जानकारी मिली है कि मो. साजिद कहीं से आ रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उसके पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके कारण  मो. साजिद पूरी तरह जख्मी हो गया. 


आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में लखीसराय के पास साजिद की मौत हो गई.