Hindi News / news / नालंदा में एक व्यक्ति की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना...

नालंदा में एक व्यक्ति की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Updated Oct 30, 2021, 8:18:50 AM

नालंदा में एक व्यक्ति की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना परवलपुर थाना क्षेत्र के सीता बीघा गांव की है. मृतक की पहचान सीता बीघा निवासी स्व. शक्ल देव यादव के 45 वर्षीय बेटे मुंशी यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक जहानाबाद जिले के मसौढ़ी का मूल निवासी है, जो कई सालों से अपने ससुराल सीता बीघा में रह रहा था. मृतक बोरिंग करने का काम करता था. 


परिजनों के अनुसार, घटना के समय मुंशी यादव घर के बाहर टहलने निकला था. तभी घर से कुछ दूरी पर पीछे से बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने उसे नजदीक से गोली मार दी, जिसके कारण मुंशी यादव की स्पॉट डेथ हो गई.


घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही परवलपुर थाना अध्यक्ष शशि रंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है. 


पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा दिया गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.