Hindi News / news / उपचुनाव जीतने वाले विधायक आज लेंगे शपथ, 12.30 बजे विधानसभा में शपथ ग्रहण...

उपचुनाव जीतने वाले विधायक आज लेंगे शपथ, 12.30 बजे विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह

1st Bihar Published by: Updated Oct 31, 2019, 9:03:08 AM

उपचुनाव जीतने वाले विधायक आज लेंगे शपथ, 12.30 बजे विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायकों का आज शपथ ग्रहण होगा। विधानसभा में 12:30 बजे सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में इन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 

उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले किशनगंज से नवनिर्वाचित विधायक कमरुल होदा, दरौंदा से चुनाव जीतने वाले व्यास सिंह, बेलहर के विधायक रामदेव यादव, नाथनगर से चुनाव जीतने वाले लक्ष्मीकांत मंडल, सिमरी बख्तियारपुर सीट से जीत हासिल करने वाले जफर आलम कल सदन के सदस्यता की शपथ लेंगे।

विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे.