1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Oct 30, 2019, 5:54:17 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले विधायकों का कल शपथ ग्रहण होगा। विधानसभा में 12:30 बजे सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर में इन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले किशनगंज से नवनिर्वाचित विधायक कमरुल होदा, दरौंदा से चुनाव जीतने वाले व्यास सिंह, बेलहर के विधायक रामदेव यादव, नाथनगर से चुनाव जीतने वाले लक्ष्मीकांत मंडल, सिमरी बख्तियारपुर सीट से जीत हासिल करने वाले जफर आलम कल सदन के सदस्यता की शपथ लेंगे।