1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 27, 2023, 2:59:12 PM
- फ़ोटो
DESK: खबर पटना से आ रही है जहां नौबतपुर में बिहार सरकार के पंचायत राज मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में मंत्री मुरारी गौतम बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि प्याज लदे अनियंत्रित पिकअप वैन ने मंत्री मुरारी गौतम की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद नौबतपुर पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त किया और ड्राइवर को हिरासत में लिया है।
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय गाड़ी में मंत्री मुरारी गौतम बैठे हुए थे। पिकअप वैन की टक्कर से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है। मंत्री मुरारी गौतम की गाड़ी में टक्कर मारे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है कि सासाराम से पटना लौटने के दौरान नौबतपुर मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। इस घटना में मंत्री जी की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में मंत्री मुरारी गौतम बाल-बाल बच गये।
वही मंत्री की गाड़ी को टक्कर मारने वाले पिकअप वैन के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वही पिकअप वैन को भी जब्त किया है। नौबतपुर एसडीपीओ विक्रम सिहाग ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्याज लदे जिस पिकअप वैन ने गाड़ी को टक्कर मारी उसमें मंत्री मुरारी गौतम मौजूद थे लेकिन इस हादसे में वे बाल-बाल बच गये। दूसरी गाड़ी से मंत्री पटना के लिए रवाना हुए वही क्षतिग्रस्त कार को सर्विसिंग के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
