बिहार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 15, 2023, 5:44:01 PM

बिहार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

- फ़ोटो

JAMUI: बिहार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार थे। इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांसे ली। वे बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन पर जमुई सांसद चिराग पासवान और राजद नेता जय प्रकाश नारायण यादव ने दुख व्यक्त किया है। 


चिराग पासवान ने कहा कि "बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री अर्जुन मंडल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ! ॐ शांति !"


वही राजद नेता जय प्रकाश नारायण यादव ने एक्स पर लिखा कि "जमुई से मा॰ विधायक रहे, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। हमारे साथ उनका व्यक्तिगत व पारिवारिक रिश्ता था। ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में भगवान साहस और संबल प्रदान करें।"