Hindi News / news / बिहार: पंचायत चुनाव से पहले मर्डर, बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना,...

बिहार: पंचायत चुनाव से पहले मर्डर, बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, भावी मुखिया पर मरवाने का आरोप

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Sep 10, 2021, 8:30:59 AM

बिहार: पंचायत चुनाव से पहले मर्डर, बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, भावी मुखिया पर मरवाने का आरोप

- फ़ोटो

HAJIPUR : बिहार में पंचायत चुनाव होने वाला है. पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी तैयारी में जुटे हुए हैं. पहले चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इसी बीच चुनावी रंजिश को लेकर आपराधिक घटनाएं भी बढ़ गई हैं. बिहार के वैशाली में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. भावी मुखिया पर हत्या आ आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के घटारो दक्षिणी पंचायत की है. यहां बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान आशुतोष राज के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि चुनाव में खड़े मुखिया प्रत्याशी के विरोध में प्रचार करने को लेकर आशुतोष की हत्या की गई है.


मृतक के भाई ने अनुतोष राज बताया कि आशुतोष चुनाव में खड़े एक प्रत्याशी के विरोध में प्रचार कर रहा था. जिसके कारण वह काफी नाराज था. उसने देख लेने की धमकी दी थी. आखिरकार वह अपने मंसूबे में कामयाब रहा और उसने हत्या करवा दी. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने आशुतोष को दो गोली मारी है.



वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना की जांच में जुटे हाजीपुर के सदर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि वारदात की छानबीन की जा रही है. परिजनों ने पंचायत चुनाव में खड़े प्रत्याशी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है. लेकिन अभी लिखित शिकायत नहीं की गई है. आवेदन मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.