Patna News: 'सोनू' निकला इमरान, पटना में हिंदू बनकर युवती से की शादी; खुलासे के बाद मचा बवाल ODI में सबसे बड़ा World Record तोड़ने की ओर अग्रसर भारत का चैंपियन, वर्तमान में इस पाकिस्तानी प्लेयर के नाम है यह कीर्तिमान Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारा के बाद कैंडिडेट चयन को लेकर आया यह फार्मूला, BJP में 80% पुराने कैंडिडेट हो सकते हैं वापस Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 11 Sep 2023 11:44:05 AM IST
- फ़ोटो
MUNGER: मुंगेर के मंगल मूर्ति पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे एकजुट रहने की अपील की वहीं इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।
कार्यकर्ताओं सम्मेलन को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन सब चीजों से बिहार को निकालने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चुनाव लड़ी थी उस वक्त बिहार में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुईं अगर 5 सीट भी मिल गई होती तो उस समय बिहार की राजनीति उपेंद्र कुशवाहा के हाथ में होती हालांकि इससे एक चीज हुई कि जहां जहां चुनाव में हार हुई वहां वहां जेडीयू भी चारो खाने चित हुई थी।
मंत्री मदन सहनी के यह कहने पर कि G-20 समिट कार्यक्रम समय की बर्बादी है, इसपर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम ही होता है कुछ न कुछ कहते रहना, अब इनको यह समझ नहीं आता की जी20 क्या है को भगवान ही मालिक है। देश में इतना बड़ा अंतर्राष्ट्रीय इवेंट हो रहा है यह तो गौरव की बात है। यह पूरे देशवासियों के लिए गौरव की बात है और कुछ लोग कह रहे है की यह समय की बर्बादी है फिर तो उनकी बुद्धि पर तरस आनी चाहिए।
वहीं फ्रांस में राहुल गांधी द्वारा यह कहने पर कि देश में सिख, महिला और बाकि लोग असहज महसूस कर रहे हैं, इसपर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विरोधी दल के नेता हैं देश में रह उनको इस तरक्की बात कहनी चाहिए पर उनकी यह परंपरा है कि वे जब बाहर जाते हैं तो देश की कुछ खामियों का बखान कर देते है। जो बाते उन्होंने कही हैं उसका कोई अर्थ नहीं बनता है बल्कि उनकी छवि बाहर के लोगों के बीच गिरी है। राहुल गांधी को इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए।