1st Bihar Published by: Updated Jul 25, 2022, 4:22:54 PM
- फ़ोटो
DESK: जयपुर में बिहार की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बिहार की यह छात्रा जयपुर में किराए के मकान में रहती थी। 16 साल की नाबालिग छात्रा वही पढ़ाई किया करती थी। लेकिन तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तब पता चला कि वो चार महीने की गर्भवती है।
बिहार की रहने वाली छात्रा जयपुर में किराये के मकान में रहती थी। वहां रहकर पढ़ाई करती थी लेकिन कई महीनों से जयपुर का युवक रेप कर रहा था। जयपुर के मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगायी है।
पीड़िता का कहना है कि कुछ महीने पहले दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। इस मुलाकात के बाद उसे विश्वास में लेकर युवक होटल में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के घर जाने भी लगे।
लंबे समय से युवक यौन शोषण की घटना को अंजाम दे रहा था। जब युवती की तबीयत बिगड़ी तब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पता चला की युवती 4 महीने की पेंगेंनेंट है। पीड़िता हॉस्पिटल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित लड़के के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गयी है।