ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: PM मोदी ने बिहार चुनाव में की 14 जनसभाएं, देखिए अन्य नेताओं का रिकॉर्ड Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट जारी, इस दिन से देखने को मिलेगा ठंड का असली रूप Bihar Election 2025: आज से बंद होगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी प्रसाद यादव का आज 37वां जन्म दिवस, परिवार संग मनाया जश्न; कार्यकर्ताओं के बीच काटेंगे केक दिनारा में जय कुमार सिंह के समर्थन में पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ गयाजी में चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार का मंच धंसा, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते बचाया बाप के साथ पार्टी करने आए शख्स ने बेटी की इज्जत लूट ली, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर कर दी चढ़ाई बेलागंज में इकरा हसन की चुनावी सभा: राजद प्रत्याशी डॉ. विश्वनाथ के लिए मांगा वोट, तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित Advani Birthday: पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं; कहा- उनका जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित

बिहार की सियासत में गोडसे की एंट्री: गिरिराज सिंह पर जेडीयू का बड़ा अटैक, कहा- बापू का हत्यारा देश का नहीं.. BJP का सपूत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 10 Jun 2023 12:40:06 PM IST

बिहार की सियासत में गोडसे की एंट्री: गिरिराज सिंह पर जेडीयू का बड़ा अटैक, कहा- बापू का हत्यारा देश का नहीं.. BJP का सपूत

- फ़ोटो

PATNA: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का सपूत बताकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। गिरिराज सिंह के यह कहने पर कि भले ही गोडसे ने बापू की हत्या कि लेकर वह भी भारत के सपूत थे, इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस विवादित बयान को लेकर जेडीयू ने गिरिराज सिंह पर हमला बोला है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि गोडसे को देश मां का सपूत कहना भारत के माथे पर कलंक के समान है। गोडसे देश का नहीं बल्कि बीजेपी का सपूत हो सकता है।


दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे गिरिराज सिंह ने दंतेवाड़ा में नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि गोडसे अगर गांधी के हत्यारा हैं तो भारत के सपूत भी हैं। वे भारत में पैदा हुए थे और वह औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं थे। गिरिराज सिंह के इस बयान पर जेडीयू ने आपत्ति जताई है और कहा है कि देश के राष्ट्रपिता की हत्या करने वाला कभी भी भारत का सपूत नहीं हो सकता है।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि गोडसे को कोई भारत मां का सपूत कह देगा तो वह हिंदुस्तान के माथे पर कलंक है। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी वह भारत का सपूत कैसे हो सकता है। जब गोडसे देश का सपूत हो सकता है तो क्या वीरप्पन, चंबल के डकैत, गुडें और अपराधी भी भारत माता के सपूत हैं? गोडसे भाजपा का सपूत हो सकता है लेकिन जो राष्ट्रपिता की हत्या कर दे वह भारत मां का सपूत नहीं हो सकता है। राष्ट्रपिता के हत्यारे का महिमा मंडित किया जाना राजनीति के कुसंस्कार को दर्शाता है।