1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Dec 29, 2023, 11:34:45 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: उत्तर बिहार में घने कोहरे से गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। कोहरे के कारण कई जगहों से सड़क हादसों की खबरें भी सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग NH. 57 पर बोचहा थाना क्षेत्र के ममरखा मोड के पास कोहरे के कारण सीरियल एक्सीडेंट हुआ है।
कोहरे के कारण एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। सभी को स्थानीय लोग और अन्य राहगीरों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है।
कोहरा कम होने के बाद सभी लोग अपनी अपनी गाड़ियों के साथ अपने-अपने गन्तव्य की ओर निकल गए। वहीं कई ऐसी गाड़ियां भी थी, जो काफी ज्यादा दुर्घटना के बाद टूट गई। जिसे दुर्घटना स्थल के पास ही सड़क किनारे साइड कराया गया। पुलिस के टीम मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई कर रही है।