ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar election: बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो Chhath Puja 2025: लोक आस्था का महापर्व छठ का दूसरा दिन, उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी ने किया खरना पूजा, छठी मईया से बिहार की तरक्की की कामना Chhath puja 2025: लगातार दूसरे दिन अजय सिंह ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण Bihar Election 2025 : जदयू विधायक दामोदर रावत का ग्रामीणों से विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जानिए क्या है पूरा मामला Chhath puja : पीएम मोदी ने मन की बात में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा - घर घर बन रहे ठेकुआ, सज रहे घाट Bihar Election 2025 : बीयर लेकर बिहार आए यूपी के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया गिरफ्तार, बीजेपी चुनाव प्रचार मामला, कोर्ट ने भेजा जेल Bihar BJP leader : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जयसवाल से 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी central government employees: केंद्रीय कर्मचारियों की ग्रेच्युटी सीमा बढ़ी, इन लोगों पर नहीं लागू होंगे नियम “अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव पर बोला हमला, कहा - वो तो खुलेमाम मेरा ...,ज्योति सिंह को दिया खुला समर्थन” Bihar news: अस्पताल में बेड से गिरने से घायल युवक की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सवालों के घेरे में...

बिहार : लाखों रुपए की फेक करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 11.66 लाख बरामद

1st Bihar Published by: Updated Fri, 05 Aug 2022 03:18:49 PM IST

बिहार :  लाखों रुपए की फेक करेंसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 11.66 लाख बरामद

- फ़ोटो

SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां पुलिस ने 11.66 लाख रुपए के जाली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी नानपुर-जाले सीमा क्षेत्र से हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों शख्स से कड़ी पूछताछ में जुटी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नानपुर के मझौर गांव में कार्रवाई की है।


गिरफ्तार दोनों शख्स बिहार के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों की पहचान सितामढ़ी के डुमरा स्थित सिमरा गाव निवासी वसीर मियां और दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के रेवढ़ा निवासी मो. नेयाज के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस जाली नोट के इस गिरोह को खंगालने में जुट गई है। 


सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय ने कहा कि गिरफ्तार हुए गिरोह के सदस्य बंगाल से जाली नोट लाकर बिहार में खपाते थे। बरामद जाली नोटों को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लाखों रुपए के जाली नोट के साथ दोनों को दबोच लिया। जब्त नोटों में 2000, 5000, 200, 100 और 50 के भारतीय नोट शामिल हैं।