गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल Bihar News: अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, बिहार सरकार खोलेगी 144 नई शाखाएं; होगा रोजगार का श्रृजन BIHAR: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे! Success Story: विदेश में पढ़े इस युवक ने छोले-कुलचे को बनाया ब्रांड, अब कमा रहे हैं करोडों रुपए; जानिए...अनोखी स्टार्टअप की जर्नी
1st Bihar Published by: Updated Sat, 09 Jul 2022 02:32:51 PM IST
- फ़ोटो
SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां, एक महिला ने तीन शादियां की और अब तीसरे युवक पर शादी कर छोड़ने का आरोप लगाया है। उक्त महिला का नाम सुनीता कुमारी है। जिसकी शादी बेला थाना क्षेत्र के राजवाड़ा मझौरा गांव के लक्ष्मेश्वर पासवान से 2010 के 7 मार्च को हुई थी, जिसके बाद एक बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र अभी 10 साल है।
पहले पति को छोड़ने के बाद महिला ने दूसरी शादी रचाई। उसने ये शादी सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखण्डी भिट्ठा गांव के विमलेश कुमार सिंह से की। हैरत की बात है कि दूसरी शादी के बाद उसने विमलेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया, जिसकी एफआईआर संख्या 39/2020 है। फिलहाल ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।
इतना ही नहीं, महिला ने तीसरे शख्स को भी अपना शिकार बना लिया। उसने रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक के रहने वाले डॉ. धर्मेंद्र कुमार के बेटे अवनीश कुमार पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया। महिला ने बताया कि शख्स ने उससे शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया।
हालांकि, अवनीश के बड़े भाई आलोक ने जो बताया वो महिला द्वारा लगाए आरोप से बिलकुल अलग है। उसने बताया कि महिला और अवनीश लिव इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक महिला ने मांग में सिंदूर भर युवक पर शादी का आरोप लगाया है। इसके बाद आलोक ने महिला के बारे में पता लगाया तो अजीबोगरीब खुलासे हुए। महिला के दो आधार कार्ड हैं। दोनों आधार कार्ड पर पहले के दोनों पतियों का नाम दर्ज है। हालांकि महिला ने अवनीश पर अपने पेट में पल रहे बच्चे के एबॉर्शन का भी आरोप लगाया है।