Hindi News / news / बिहार में आग से भारी तबाही: 35 से अधिक घर जलकर राख, एक...

बिहार में आग से भारी तबाही: 35 से अधिक घर जलकर राख, एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Feb 04, 2024, 5:27:22 PM

बिहार में आग से भारी तबाही: 35 से अधिक घर जलकर राख, एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां अगलगी की घटना में तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना शाम्हो थाना इलाके के सलहा सैदपुर बरारी पंचायत की है।


इस अग्निकांड से तीन दर्जन से अधिक घर चलकर राख हो गए हैं। घटना में लगभग एक करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जबतक लोग सतर्क हो पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड के बाद गांव में चीख पुकार मच गई है।


मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है।