Hindi News / news / बिहार में आज से बदलेगा मौसम का रुख, तीन दिनों तक इन इलाकों...

बिहार में आज से बदलेगा मौसम का रुख, तीन दिनों तक इन इलाकों में बारिश की संभावना

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 18, 2023, 6:40:51 AM

बिहार में आज से बदलेगा मौसम का रुख, तीन दिनों तक इन इलाकों में बारिश की संभावना

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी समेत प्रदेश में मानसून कमजोर होने से वर्षा में कमी आई है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व व उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से तीन दिनों तक वर्षा होने की संभावना जताई है। हालांकि, यह बारिश दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व व उत्तर-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर देखने को मिलेगा।


वहीं, इस दौरान प्रदेश के शेष भाग का मौसम शुष्क बना रहेगा। बक्सर व आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ कर रहे हैं लेकिन, बरस नहीं रहे।


कृषि विज्ञान विभाग के ताप मापक सूचक केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को मौसम का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब और अधिकतम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया


उधर, रह-रहकर हवा का प्रवाह अपनी दिशा बदल दे रहा है। इसके कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव का प्रभाव बना हुआ है। इसका प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।


हवा के प्रवाह से रात सुकून भरी लगने लगी है, जबकि ताप के मामले में दिन अभी उदास बना हुआ है। मौसम में हो रहे इस परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोग सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।