ब्रेकिंग न्यूज़

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही सख्त निगरानी Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही सख्त निगरानी Bihar School Mobile Ban: बिहार के स्कूलों में छात्रों के मोबाइल पर लगा बैन, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त निर्देश; जानें क्या है वजह Muzaffarpur train incident : वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, ब्रेक वाइंडिंग की खामी से उठा धुआं, 25 मिनट रुकी रही ट्रेन Bihar Election : तेज प्रताप यादव बोले– महुआ अब हमारे नाम से जाना जाता है, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी से होगा बदलाव Delhi Blast Case: दिल्ली कार धमाके की जांच का जिम्मा अब NIA के हवाले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग Delhi Blast Case: दिल्ली कार धमाके की जांच का जिम्मा अब NIA के हवाले, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग पाकिस्तान में कार धमाके से अब तक 12 लोगों की मौत, दो दर्जन घायल, रक्षा मंत्री ने काबुल को जिम्मेदार ठहराया Bihar Election 2025: “मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया है", वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर तेजस्वी यादव का बयान Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, जानिए.. क्या है वजह?

बिहार में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन तक बढ़ेगा तापमान, इस दिन आ सकता है मानसून

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 28 May 2023 06:57:49 AM IST

बिहार में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन तक बढ़ेगा तापमान, इस दिन आ सकता है मानसून

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में एक हफ्ते तक बारिश का सिस्टम एक्टिव रहने के बाद आज फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।


दरअसल मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पीछले तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि आज से राज्य के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही हिटवेब और लू चलने का भी अनुमान जताया गया है। अगले 1 सप्ताह तक किसी भी जिले में बारिश की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है।


बताया जा रहा है कि केरल में मानसून की एंट्री के बाद बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार में इंटर करेगी इसके चलते पूरे प्रदेश में उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। दिन में भी तापमान बढ़ने से गर्मी में बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं।  पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।पटना और नालंदा का 35.4 डिग्री, गया का 36.2 डिग्री, नवादा 34.6 डिग्री, शेखपुरा 35.5 डिग्री, जमुई 33.9 डिग्री, औरंगाबाद 37 डिग्री, भागलपुर 35 डिग्री। इसके साथ ही अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।


आपको बताते चलें कि, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून की दस्तक के बाद 4 जून तक केरल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून तमिलनाडु, ओडिशा, बंगाल की खाड़ी से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। 9 से 12 जून तक झारखंड होते हुए 13 से 14 जून के बीच इसके बिहार पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में औसत से कम बारिश होने की संभावना हैं। इस वजह से तापमान औसत से अधिक रहेगा।