1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 01, 2024, 6:39:46 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी पूरी कर दी गई है। परीक्षा की शुरुआत आज यानी 1 फरवरी से हो रही है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इस साल परीक्षा में 13 लाख चार हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
वहीं, राजधानी पटना में 78 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से आधा घंटा पहले सेंटर पहुंचें ।
मालुम हो कि,परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे पूजा होगी और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे होगी। इसकी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी कि लगातार ऐसी सूचना मिलती है कि छात्र समय पर नहीं पहुंचते हैं इसलिए सभी छात्र समय से पहले पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सभी केंद्र पर धारा 144 लागू किया गया है ताकि सभी छात्र बेहतर तरीके से परीक्षा दे सकें। किसी तरह के अनाधिकृत लोग परीक्षा केंद्र के पास नहीं रहेंग। उन्होंने कहा कि हर तरह के निर्देश दिए गए हैं।