Hindi News / news / बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, GYM मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके...

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, GYM मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jun 30, 2024, 3:42:09 PM

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, GYM मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

ROHTAS: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस बार रोहतास में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। रोहतास जिले के नासरीगंज में एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आदि श्रीवास्तव के रूप में हुई है।


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि आदि श्रीवास्तव देर रात जिम बंद कर जब अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने आदि श्रीवास्तव को कई गोलियां दाग दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 


इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि नासरीगंज इलाका बालू तस्करी के लिए कुख्यात रहा है। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिम संचालक आदि श्रीवास्तव का बालू कारोबारी से भी कुछ पुराना मामला था। जिसे लेकर पुराना विवाद भी चल रहा था। आशंका जतायी जा रही है कि किसी पुरानी रंजिश में ही गोली मारकर हत्या की गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।