Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, व्यापक निगरानी और जांच अभियान में हर दिन मिल रही सफलता Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, व्यापक निगरानी और जांच अभियान में हर दिन मिल रही सफलता Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, महिला विधायक ने दिया इस्तीफा; इस पार्टी में होंगी शामिल Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, महिला विधायक ने दिया इस्तीफा; इस पार्टी में होंगी शामिल Diwali Chhath special trains: दिवाली और छठ पूजा को लेकर रांची रेलवे डिवीजन का फैसला, चलाई जाएंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें Diwali Chhath special trains: दिवाली और छठ पूजा को लेकर रांची रेलवे डिवीजन का फैसला, चलाई जाएंगी 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें BJP के 'बंधुआ वोटर्स' पर तेजस्वी की सर्जिकल स्ट्राइक ! जंगलराज का भय दिखाकर 'भूमिहारों' का वोट लेने वाले भगवा खेमे में बढ़ी बेचैनी...इस जाति के कई नेताओं को टिकट देने की प्लानिंग Bihar News: बिहार में रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने पर एक्शन Bihar News: बिहार में रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व कर्मचारी सस्पेंड, घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने पर एक्शन Bihar News: चिराग पासवान की पार्टी का नेता अरेस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी; जानिए.. क्या है आरोप?
1st Bihar Published by: SANT SAROJ Updated Fri, 22 Mar 2024 08:59:03 AM IST
- फ़ोटो
SAPUAL : बिहार के सुपौल जिले में बड़े पुल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोसी नदी पर बन रहे बकौर पुल का बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया है। इस स्लैब के नीचे 40 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका है। यह देश का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल है। इस घटना में एक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन पिलर के गार्टर गिरने से ये बड़ा हादसा हुआ है। पिलर नंबर 50, 51 और 52 का गार्टर नीचे गिर गया। घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस पल का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है। यह हादसा गोपालपुर सिरे पंचायत के मेरचा गांव के पास का बताया जा रहा है। जहां पिलर नंबर 154 गिरने से कई लोगों का दबे होने का आशंका है। इस घटना के बाद लगभग 10 से 15 लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। जिनमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोग पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे है। उनकी मानें तो करीब 40 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है। यह देश का सबसे लंबा पुल है, जो केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 12 सौ करोड़ की लागत से बन रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किमी से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी।
बताया जा रहा है कि, इसका निर्माण दो एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। इसमें गैमन इंडिया एवं ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह पुल निर्माण दोनों एजेंसी का जॉइंट वेंचर है। पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना एवं बाढ़ के कारण अब यह पुल 2024 में पूरा होगा। बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहा ये पुल देश का सबसे लंबा सड़क पुल है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 984 करोड़ की लागत से 10.2 किलोमीटर लंबे महासेतु का निर्माण किया जा रहा है।
सुपौल के डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह साढ़े 7 बजे की है। जिसमें 9 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है। मृतक को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। और घायलों की भी मदद की जाएगी। और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और स्थीनीय पुलिस की टीम लगी हुई है। हादसे की वजह जांच का विषय है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले 04 जून 2023 को भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया था। इस हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कहा था। यह पुल खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहा था।