बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 20 Mar 2023 10:14:27 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां दानापुर दियारा स्थित गंगहरा के पास गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे। जिनमें से अभी तक 3 लोग लापता हैं। वहीं, कुछ लोग तैर कर बहार निकल गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से नाव पर सवार यात्रियों की खोजबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर दानपुर पुलिस सहित कई अधिकारी मौजूद हैं। यह हादसा हनुमान मंदिर के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना जिले के दानापुर में गंगा नदी में एक नाव यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस दौरान किसी वजह से नाव पलट गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। नाव पर सवार लोग पानी में डूबने लगे. जैसे-तैसे कुछ लोग नदी से बाहर निकल आए। वहीं तीन लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं।
बता दें कि, इससे पहले पटना के दीघा से सटे सोनपुर में बालू से लदी नाव डूब गई थी। इस नाव में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 तैरकर किनारे पर पहुंच गए थे। पिलर नंबर 10 और 15 के बीच यह हादसा हुआ था। इससे पहले यहां पटना के मनेर महावीर टोला गंगा नंदी घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से अभी तक 7 लोग लापता हैं। वहीं,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया गया था कि बालू का परिवहन कर रही नाव गंगा नदी पर बने ब्रिज के पिलर से टकराकर अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद वह डूब गई थी।