1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 05, 2024, 9:09:34 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में तबादले का दौर जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग सहित कई डिपार्टमेंट में बीते दिनों तबादला हुआ जो अभी भी जारी है। इस बार बिहार में बड़े पैमाने पर जिला जज का तबादला हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।
सारण की सब जज सह एसीजेएम सुश्री अनुपमा को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पद पर नियुक्त करते हुए उनकी सेवा विधि विभाग पटना को सौंपी गई है। वही शेखपुरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त करते हुए प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जमुई के पद पर पदस्थापित किया गया है। देखिये तबादले की पूरी लिस्ट..


