Hindi News / news / बिहार: ट्रैक्टर के नीचे दबकर भाई-बहन की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खेल रहे...

बिहार: ट्रैक्टर के नीचे दबकर भाई-बहन की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खेल रहे थे दोनों बच्चे

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Feb 17, 2024, 6:16:29 PM

बिहार: ट्रैक्टर के नीचे दबकर भाई-बहन की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खेल रहे थे दोनों बच्चे

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। यहां गन्ना लोड ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसके नीचे दबकर भाई- बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरबन गांव की है।


दोनों मृतक मासूम बच्चों की पहचान मुसहरी टोला के रहने वाले दिनेश सदा की 9 साल की बेटी मीरा कुमारी और 3 साल के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन सड़क किनारे खेल रहे थे, तभी तेज ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से दबकर दोनों मासूमों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।


हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।