Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद; गाइडलाइंस जारी Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद; गाइडलाइंस जारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, गिरिडीह में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दी गई मशीनें Chhath Puja 2025: पटना में इन जगहों पर छठ पूजा करने पर रहेगी रोक, जिला प्रशासन ने जारी की खतरनाक गंगा घाटों की सूची Chhath Puja 2025: पटना में इन जगहों पर छठ पूजा करने पर रहेगी रोक, जिला प्रशासन ने जारी की खतरनाक गंगा घाटों की सूची Bihar Election 2025: बिहार की इस सीट पर NCP और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के बीच विवाद बढ़ा, थाने पहुंचा मामला Bihar Election 2025: नबीनगर से JDU प्रत्याशी चेतन आनंद ने की चुनाव प्रचार की शुरुआत, स्थानीय मुद्दों के समाधान का दिया भरोसा Bihar Election 2025: नबीनगर से JDU प्रत्याशी चेतन आनंद ने की चुनाव प्रचार की शुरुआत, स्थानीय मुद्दों के समाधान का दिया भरोसा Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी उम्मीदवार लल्लू मुखिया पर पथराव, स्थानीय युवकों ने खदेड़ा Bihar Election 2025: चुनाव प्रचार के दौरान आरजेडी उम्मीदवार लल्लू मुखिया पर पथराव, स्थानीय युवकों ने खदेड़ा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 16 Feb 2024 07:16:15 AM IST
- फ़ोटो
ARARIYA : बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इसमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोग मां सरस्वती का प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के दीयारी पंचायत के मजगामा वार्ड नंबर तीन का है।
मिली जा रही है कि, मूर्ति विसर्जन के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लगे हाइट गाडर से ट्रैक्टर टकरा गया। देखते-ही-देखते लोग लहूलुहान हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस भीषण हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों की शिनाखत अमित कुमार मंडल, सदानंद मंडल, मुन्ना कुमार मंडल और मनेश लाल मंडल के रूप में हुई है। अमित कुमार मंडल पूर्व मुखिया भी रह चुका है। यह घटना के बाद सदर अस्पताल से लेकर प्राइवेट क्लिनिक तक अफरा-तफरी मची हुई है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अली हसन ने घायलों की जांच की, जिनमें तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे फौरन हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसमें से एक और व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बाकी घायलों का इलाज अभी किया जा रहा है।