Hindi News / news / 22 से 24 जनवरी तक बिहार में नहीं मिलेगी दवा, दवा दुकानदारों ने...

22 से 24 जनवरी तक बिहार में नहीं मिलेगी दवा, दवा दुकानदारों ने स्ट्राइक पर जाने का लिया फैसला

1st Bihar Published by: Updated Jan 13, 2020, 7:42:52 AM

22 से 24 जनवरी तक बिहार में नहीं मिलेगी दवा, दवा दुकानदारों ने स्ट्राइक पर जाने का लिया फैसला

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में 22 से 24 जनवरी तक दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी तरह की थोक और खुदरा दवा की दुकानें बंद रहेंगी। बिहार केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन ने इस स्ट्राइक का एलान किया है। 

बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परसन कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार में सभी तरह की दवा दुकानें 22 से लेकर 24 जनवरी तक बंद रहेंगी। एसोसिएशन ने अपनी कई मांगों के समर्थन में यह हड़ताल बुलाई है। दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की उपस्थिति और विभागीय निरीक्षण के दौरान तकनीकी गलतियों के नाम पर दवा दुकानदारों को प्रताड़ित करने का आरोप एसोसिएशन लगाते रहा है। इस मामले में एसोसिएशन ने सरकार के सामने मांग पत्र भी रखा था लेकिन उस पर फैसला नहीं होने के कारण हड़ताल का एलान किया गया।

ऐसा पहली बार होगा कि एसोसिएशन की तरफ से स्ट्राइक के दौरान किसी भी आकस्मिक दवा की व्यवस्था नहीं की जाएगी एसोसिएशन ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। दवा दुकानों के स्ट्राइक का बिहार में व्यापक असर देखने को मिलेगा।