Hindi News / news / Bihar Police Transfer: बिहार में दो IPS और DSP स्तर के 7 पुलिस...

Bihar Police Transfer: बिहार में दो IPS और DSP स्तर के 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना; देखिए.. पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 31, 2024, 4:38:00 PM

Bihar Police Transfer: बिहार में दो IPS और DSP स्तर के 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना; देखिए.. पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में दिवाली की धूम के बीच सरकार ने दो आईपीएस अधिकारी और सात डीएसपी का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह का तबादला कर दिया है। भानु प्रताप सिंह मुजफ्फरपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। सरकार ने उनका तबादला पटना कर दिया है। दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर उनकी तैनाती की गई है। 


वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी दीक्षा का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना में कर दिया है। दीक्षा पहले दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के पद पर तैनात थीं। इसके साथ ही सात डीएसपी का भी तबादला सरकार ने कर दिया है।