मोतिहारी में साइबर ठग गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, डिजिटल अरेस्ट कर करते थे ठगी National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई National Teachers Award 2025: बिहार के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित; सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई JEHANABAD: एरिस्टो फार्मा ने बाढ़ राहत सामग्रियों का किया वितरण, 1000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मदद मुन्देश्वरी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2025–27 के लिए दिक्षारंभ समारोह, शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर डाला गया प्रकाश पूर्णिया में NDA का सम्मेलन: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- सीमांचल से रोहिंग्या को निकालेंगे पूर्णिया में NDA का सम्मेलन: गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- सीमांचल से रोहिंग्या को निकालेंगे Purnea News: पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जेडीयू नेता की बेटी से प्यार पड़ा महंगा Purnea News: पूर्णिया में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जेडीयू नेता की बेटी से प्यार पड़ा महंगा Bihar Politics: ‘बिहार के बच्चों के शरीर पर कपड़ा और पैरों में चप्पल नहीं, नेताओं को सिर्फ सत्ता की चिंता’ प्रशांत किशोर का हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 25 May 2023 06:49:24 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। राज्य में आगामी 26 मई तक ओलावृष्टि और आंधी-पानी के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में आज यानि गुरूवार को किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। सूबे में बारिश की गतिविधियों की सक्रियता बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ जिलों में तापमान का यह अंतर आठ से 12 डिग्री तक का देखा गया।
दरअसल, राज्य में दो दिन पहले तक लू झेल रहे जिलों में सुबह में पंखे की हवा से सिहरन की स्थिति रही। 21 मई को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री था, वहीं 23 मई को 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को फिर से 37.1 डिग्री पर अधिकतम तापमान पहुंचने से दिन में गर्मी महसूस हुई। मौसमविदों के मुताबिक अभी एक-दो दिन मौसम की यह प्रवृत्ति कई जिलों में दिख सकती है। बुधवार को औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो जगहों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं वर्तमान परिस्थितियों और पूर्वानुमानों के अनुसार 27 मई से सूबे में किसी भी तरह का कोई अलर्ट नहीं हैं। बुधवार को पटना सहित राज्य के 27 शहरों का अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा। पटना में 6.6 डिग्री, भोजपुर में 6.4 डिग्री, वैशाली में 6 डिग्री, दरभंगा 6.8 डिग्री, समस्तीपुर के पुपरी में 6.3 डिग्री, नवादा में 4.7 डिग्री, शेखपुरा में 6.5 डिग्री , भागलपुर में 1.9 डिग्री, नवादा में 4.7 डिग्री, बेगूसराय में 4.9 डिग्री सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
आपको बताते चलें कि, पटना सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहे। सुबह में ठंडी हवा से मौसम सुहाना बना रहा पर दोपहर में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वातावरण में नमी से पसीने वाली गर्मी से लोग दो-चार हुए। उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी की गतिविधि भी सुबह में रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ पटना सहित दक्षिण बिहार के जिलों में धूप और उमस वाली गर्मी ने लोगों को परेशान किया।