1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 26, 2024, 11:25:46 AM
- फ़ोटो
PATNA: देशभर में रंगों का त्योहार होली आज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बिहार में भी लोग होली के रंग में रंगे हुए है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी परिवार के सदस्यों के साथ होली मना रहे हैं।
घर पर पहुंचे कई अतिथियों के साथ भी डिप्टी सीएम होली मना रहे हैं। विजय कुमार सिन्हा रंग गुलाल लगाकर लोगों को होली की बधाई दे रहे हैं। हाथ में झाल लिये फगुआ गीत गाते भी वे नजर आए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामना दी। कहा कि ये नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की होली है। 



