ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: 20 साल के शासनकाल के बाद भी बिहार पिछड़ा क्यों? VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पूछे सवाल Bihar Election 2025: 20 साल के शासनकाल के बाद भी बिहार पिछड़ा क्यों? VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पूछे सवाल Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में किया भव्य रोड शो, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में किया भव्य रोड शो, पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन Aadhar Update: 1 नवंबर से बदल जाएंगे आधार से जुड़े यह तीन नियम, जान लीजिए.. होंगे कौन से बदलाव? Aadhar Update: 1 नवंबर से बदल जाएंगे आधार से जुड़े यह तीन नियम, जान लीजिए.. होंगे कौन से बदलाव? Bihar News: 'पहचान का संकट' वाले तीन संगठन/दलों का साथ लेकर BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल गदगद, कागजी संगठनों के सहारे कैसे होगी नैया पार ? Bihar Election 2025: खेसारी लाल नाचने वाला नौकरी देगा क्या? तेज प्रताप यादव का तंज Bihar Election 2025: खेसारी लाल नाचने वाला नौकरी देगा क्या? तेज प्रताप यादव का तंज Dularchand Yadav murder news : मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से सियासी माहौल गरमाया, क्या गिरफ्तार होंगे अनंत सिंह ? SSP ने दिया यह जवाब

आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले

1st Bihar Published by: Updated Fri, 20 Sep 2019 06:10:33 PM IST

आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम बदले

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है जहां कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बिहार के कई जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं।

गोपालगंज के डीएम अनिमेश कुमार परासर  का तबादला करते हुए राज्य खाद्य निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। अनिमेश कुमार परासर को अपर सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उनकी जगह से शिवहर के जिलाधिकारी अरशद अजीज को गोपालगंज का डीएम बनाया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम सा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दया निधि पांडे को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर भेजा गया है। उनके पास निदेशक सामाजिक सुरक्षा समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। 

पर्यटन विभाग के अपर सचिव उदय कुमार सिंह को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर अवनीश कुमार सिंह अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को शिवहर का डीएम बनाया गया है। निदेशक सामाजिक सुरक्षा के पद पर तैनात राजकुमार को निदेशक समाज कल्याण के पद पर हिमांशु कुमार अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अपर सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंशुल कुमार अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी औरंगाबाद, वैभव चौधरी अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा नालंदा को उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा पश्चिमी चंपारण के पद पर तैनात विजय प्रकाश मीणा को उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वैशाली हाजीपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।