1st Bihar Published by: Updated Jul 17, 2022, 2:04:01 PM
- फ़ोटो
PATNA : केंद्र सरकार ने बिहार से गुजरने वाली पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से कई जिलों को रफ्तार मिलेगी. बिहार में सफर की रफ्तार बढ़ाने वाले ये एक्सप्रेसवे रक्सौल को हल्दिया, गोरखपुर को कोलकाता, बनारस को कोलकाता, आमस (गया जीटी रोड) को दरभंगा और पटना को पूर्णिया से जोड़ेंगे. राज्य पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी दी है.
नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर बिहार सरकार लगातार मांग कर रही थी. केंद्र सरकार ने हमारी मांगों को गंभीरता से लिया और बिहार में पांच एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है.
जानकारी के मुताबिक, पटना से पूर्णिया के बीच बनने वाला यह एक्सप्रेस वे पटना में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से आरंभ होगा. यह बिदुपर से बेगूसराय की ओर जाएगा. पूर्णिया की ओर आगे बढ़ने के क्रम में यह नवगछिया के रास्ते भागलपुर से भी जुड़ जाएगा. वहीं. सिमरी बख्तियारपुर में कोसी नदी पर एक पुल भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इसके निर्माण से इन जिलों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी.