Hindi News / news / बिहार में जानलेवा बनी ठंड, हरियाणा से पटना पहुंची सिख श्रद्धालु की मौत

बिहार में जानलेवा बनी ठंड, हरियाणा से पटना पहुंची सिख श्रद्धालु की मौत

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jan 14, 2024, 11:23:16 AM

बिहार में जानलेवा बनी ठंड, हरियाणा से पटना पहुंची सिख श्रद्धालु की मौत

- फ़ोटो

PATNA: पूरा बिहार भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। लगातार गिर रहे तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है और घर से निकलना भारी पड़ रहा है। ठंड के कारण लोगों की मौत की भी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां ठंड लगने से एक महिला सिख श्रद्दालु की मौत हो गई।


दरअसल, 357 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब पहुंच रहा है। हरियाणा के जमुना नगर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब पहुंचा था, जत्था में शामिल एक महिला श्रद्धालु की ठंड लगने से तबियत खराब हो गई। 


परिजनों ने आनन फानन में बीमार महिला को इलाज के लिए पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि इससे पहले पश्चिम चंपारण में भी स्कूल जाने के दौरान 9वीं के छात्र की ठंड लगने से मौत हो गई थी। ऐसे में कहा जा रहा है बिहार में ठंड अब जानलेना हो गई है।