1st Bihar Published by: Updated Wed, 23 Nov 2022 08:36:43 AM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में ठंड की एंट्री हो चुकी है, लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण ठंड और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। राज्य के सभी जिलों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा है, जिसके कारण लोग सुबह और शाम में ठंड महसूस कर रहे हैं। हालांकि दिन का पारा सामान्य है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो तीन से चार दिनों में तापमान दो से चार डिग्री और कम हो सकती है। पहाड़ी इलाकों बर्फबारी के कारण ठंडी हवा बिहार तक पहुंचेगी, जिसके बाद ठिठुरन भी बढ़ेगी।
आपको बता दें, बिहार के 11 जिलों के न्यूनतम पारा में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। इसमें राजधानी पटना भी शामिल है। वहीं, 11 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को गया का तापमान सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।