Hindi News / news / बिहार में 'जंगलराज' रिटर्न्स? बैंक मैनेजर 3 दिनों से लापता, परिजनों ने जताई...

बिहार में 'जंगलराज' रिटर्न्स? बैंक मैनेजर 3 दिनों से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 20, 2023, 2:27:24 PM

बिहार में 'जंगलराज' रिटर्न्स? बैंक मैनेजर 3 दिनों से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

- फ़ोटो

NAWADA: बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। जिसे देख लोग अब यह कहने लगे हैं कि शायद यह जंगलराज की वापसी है। हत्या, अपहरण, लूट, रेप जैसी कई वारदातें लगातार बिहार में हो रही है। नवादा में तीन दिनों से एक बैंक मैनेजर लापता हो गये हैं परिजन किडनैपिंग की आशंका जता रहे हैं। पिता इस बात को लेकर परेशान हैं कि कही उनके लाल के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गयी।


मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी लापता बैंक मैनेजर विनय कुमार सिंह का कोई अता-पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार गायब विनय कुमार सिंह इंडसइंड बैंक के मैनेजर हैं। जो बीते दिनों मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे लेकिन आज तक घर वापस नहीं आए। 


परेशान परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वे नवादा के हनुमान नगर में किराये के मकान में रहते हैं। विनय कुमार सिंह के अचानक लापता होने से परिजन काफी सदमे में हैं। पिता गोरख सिंह ने बताया कि अभी तक उनके बेटे पुलिस पता नहीं लगा पाई है। विनय कुमार सिंह उनका इकलौता बेटा है जिसके अचानक गायब हो जाने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।