Hindi News / news / बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, खैनी नहीं देने पर शख्स को चाकू...

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, खैनी नहीं देने पर शख्स को चाकू से गोदा

1st Bihar Published by: RAJKUMAR Updated Jul 18, 2024, 11:52:49 AM

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, खैनी नहीं देने पर शख्स को चाकू से गोदा

- फ़ोटो

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी आये दीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का मन इतना बढ़ गया है कि छोटी-छोटी बात पर लोगों की जान लेने की कोशिश कर रहे हैं।


ताजा मामला बिहारशरीफ शहर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने खैनी नहीं देने पर एक बुजुर्ग को चाकू से गोद डाला। घायल शख्स की पहचान मुन्नू हसन के रूप में हुई है। जख़्मी मो. मुन्नू हसन ने बताया कि कटापर स्थित सिटी पैलेस के पीछे गली में एक लड़का खैनी मंगा, खैनी देने से मना कर दिए और जैसे ही गली में आगे बढ़े धारदार हथियार से पीछे से कई वार कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस द्वारा चाकू मारने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।