Bihar election : बिहार को अब चाहिए Result, Respect और Rise, दुसरे फेज की वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का जनता से भावनात्मक संदेश; क्या वोटिंग में पड़ेगा असर Bihar Election 2025: बिहार की सोनी बनीं मिसाल, रात में बच्चे को दिया जन्म, सुबह में दिया वोट Islamabad Car Blast: दिल्ली की तरह पाकिस्तान में जोरदार धमाका, इस्लामाबाद कोर्ट के बाहर कार में ब्लास्ट; 9 की मौत BIHAR ELECTION : 25 साल बाद जमुई के चोरमारा गांव में पहली बार मतदान, नक्सल मुक्त इलाक़े में लोकतंत्र की नई सुबह, लोगों ने कहा - नीतीश कुमार ने किया विकास; लेकिन अभी ... Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार, देखिए.. जैश की लेडी कमांडर की पहली तस्वीर Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार, देखिए.. जैश की लेडी कमांडर की पहली तस्वीर Bihar Election 2025: सीतामढ़ी में वोटर्स को पार्टी का पंपलेट बांटने पर चुनाव आयोग सख्त, JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट के खिलाफ केस दर्ज Bihar Election 2025: अंतिम चरण में भी बाहुबलियों की शान की लड़ाई: खुद नहीं तो पत्नी को मैदान में उतारकर बड़े-बड़े धुरंधरों को दे रहे टक्कर Bihar Crime : भोजपुर में वोटिंग के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, महिला को लगी गोली, इलाके में दहशत Bihar Elections 2025: बिहार के इस गाँव में 20 साल बाद हुआ मतदान, ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 12 Jun 2023 05:42:50 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के लोगों की लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहारवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। केरल के बाद अब बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, बीते 8 जून को एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने यह संभावना जताई थी कि बिहार में मानसून की एंट्री 13 जून को हो सकती है लेकिन इससे एक दिन पहले ही 12 जून को मानसून ने बिहार में एंट्री ले ली।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून की उत्तरी रेखा अररिया के फारबिसगंज से होकर गुजर रही है। जिसका प्रभाव अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में देखने को मिल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इसका असर बिहार के अन्य जिलों में भी दिखने लगेगा। बता दें कि करीब 17 साल बाद समय से पहले बिहार में मानसून की एंट्री हुई है।
मौसम विभाग ने बिहार के 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वज्रपात के साथ आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है जबकि पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत अन्य जिले में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राजधानी पटना और गया जिले में 15 जून जबकि छपरा में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। 20 जून तक पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।