Hindi News / news / बिहार में रफ्तार ने छीन ली सात जिंदगियां, अलग-अलग सड़क हादसों में गई...

बिहार में रफ्तार ने छीन ली सात जिंदगियां, अलग-अलग सड़क हादसों में गई जान, कई लोग घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 25, 2024, 11:49:06 AM

बिहार में रफ्तार ने छीन ली सात जिंदगियां, अलग-अलग सड़क हादसों में गई जान, कई लोग घायल

- फ़ोटो

PATNA: बिहार की सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार मौत बनकर दौड़ रही है। हर दिन सड़क हादसों में असमय ही लोगों की जान जा रही है। उत्तर बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, बेतिया और मोतिहारी में गुरुवार की सुबह सवेरे अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।


पहली घटना दरभंगा के केवटी की है, जहां दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर दो अलग-अलग इलाकों में तेज रफ्तार वैन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 6 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के दरिमा गांव निवासी 70 वर्षीय जगदेव ठाकुर, मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के नवरत्न टोल के रहने वाले 35 वर्षीय राजा ठाकुर और 10 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है।


वहीं समस्तीपुर के सरायरंजन में दो गाड़ियों की टक्कर में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई जबकि दोनों ही गाड़ियों के खलासी गंभीर रुप से घायल हो गए। उधर, बेतिया में हाइवा की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई जबकि मोतिहारी में चिरैया पथ पर एक तेज रफ्तार वैन ने एक साइकिल सवार को रौंद डाला, जिससे उसी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे दिया।