Hindi News / news / बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिलाएं,...

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिलाएं, कस्टमर भी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Aug 28, 2021, 6:26:31 PM

बिहार में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिलाएं, कस्टमर भी गिरफ्तार

- फ़ोटो

PURNEA: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में महिलाओं को कस्टमर के साथ पकड़ा गया। वही  7 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से छुड़ाया गया। 


छापेमारी के दौरान अंचल इंस्पेक्टर राम विनय शर्मा, प्रशिक्षु डीएसपी आनंद मोहन, महिला पुलिस पदाधिकारी किरण कुमारी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एनजीओ कर्मी भी मौजूद थे। इस दौरान सादे लिवास में छापेमारी की गयी जिसमें नाबालिग 7 लड़कियों को रेड लाइट एरिया से छुड़ाया गया। वही इस दौरान 4 महिलाओं और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।  


सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि किशनगंज में हुए छापेमारी के बाद कुछ नाबालिग लड़कियों को पूर्णिया शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली से आई एनजीओ जेबीआई के साथ मिलकर पुलिस ने शहर के खुश्कीबाग, अब्दुल्लाह नगर और रानीपतरा में छापेमारी की गई। जहां से 7 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के इस धंधे से बाहर निकाला गया। वही एक ग्राहक और 4 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।