1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 09, 2024, 8:54:19 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा विभाग एक्टिव हो गया है और तबादला और पदस्थापन नीति पर काम शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा इसके लिए गठित कमेटी की बैठक आगामी 11 जुलाई को होगी। कमेटी की शिफारिश पर शिक्षकों के ट्रांसफर और सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की पोस्टिंग पर फैसला लिया जाएगा।
दरअसल, शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग ने इसी महीने दो जुलाई को कमेटी का गठन किया था। शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में गठित कमेटी को 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश सरकार की तऱफ से दिया गया है। यह कमेटी शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के अलावा अनुकंपा पर नियुक्ति, छुट्टी तालिका और बिहार शिक्षा सेवा कैडर को फिर से गठित करने से संबंधित रिपोर्ट भी सौंपेगी।
कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद शिक्षा मंत्री और विभागीय सचिव एस.सिद्धार्थ रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। इसके बाद इसपर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शिक्षकों को शिक्षा विभाग के फैसले का बेसब्री से इंतजार है। महिला शिक्षक और उम्रदराज शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग दूसरे जिलों में नहीं करने का अनुरोध किया गया था। इन सभी विषयों को ध्यान में रखकर कमेटी अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेगी।