Hindi News / news / बिहार में तनिष्क शोरूम से करोड़ों की लूट,कस्टमर बन शोरूम में आए थे...

बिहार में तनिष्क शोरूम से करोड़ों की लूट,कस्टमर बन शोरूम में आए थे अपराधी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 26, 2024, 1:26:44 PM

बिहार में तनिष्क शोरूम से करोड़ों की लूट,कस्टमर बन शोरूम में आए थे अपराधी

- फ़ोटो

PURNIYA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से चोर,अपराधी और गुंडे के किस्म के लोगों का मनोबल सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकलकर सामने आया है। जहां शुक्रवार की सुबह तनिष्क के शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक,पूर्णिया में शुक्रवार सुबह तनिष्क शोरूम में दिनदहाड़े की लूट हुई है। फिलहाल लूट की रकम क्या है और किन -किन चीजों की लूट हुई है इस बारे में जानकारी ली जा रही है। अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है लूट की रकम काफी अधिक है। अपराधियों ने करोड़ों की लूट को अंजाम दिया है। 


वहां मौजूद ने कहा क अपराधियों ने करोड़ों की लूट की है। बाइक से आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी के पास हथियार थे। पहले 3 अपराधी शोरूम में कस्टमर बनकर घुसे थे। इसके बाद तीन और अंदर गए। फिर गन पॉइंट पर लूटपाट की गई। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी और खरीदारी करने आए लोगों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। यह  घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम की है। 20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।