1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 07, 2024, 6:31:27 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की पांच सीटों पर 98.6 लाख से अधिक मतदाता मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। ये पांच सीट हैं- अररिया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया। अररिया सीट पर भाजपा का कब्जा है, जहां मौजूदा सांसद प्रदीप सिंह की सीट बरकरार रखने की कोशिश को मुख्य चुनौती राजद के शाहनवाज से मिल रही है।
दरअसल, तीसरे चरण में मंगलवार को बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में मतदाता मतदान करेंगे। इस चरण में मतदाता जदयू के रामप्रीत मंडल, भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह सहित 54 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे