Hindi News / news / बिहार में उपचुनाव: अब 2 सीटों से संतोष करेगी कांग्रेस, पहले 3 सीट...

बिहार में उपचुनाव: अब 2 सीटों से संतोष करेगी कांग्रेस, पहले 3 सीट की रखी थी मांग

1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2019, 3:24:44 PM

बिहार में उपचुनाव: अब 2 सीटों से संतोष करेगी कांग्रेस, पहले 3 सीट की रखी थी मांग

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इस वक्त की ताजा खबर कांग्रेस के अंदरखाने से आ रही है. कांग्रेस ने एक लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट से ही संतोष करने का मन बना लिया है.

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि उनकी पार्टी उपचुनाव में एक लोकसभा सीट समस्तीपुर और विधानसभा सीट किशनगंज पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस का दावा बनता है. 

कांग्रेस ने किशनगंज सीट पर अपना दावा पेश किया है जो उसकी सीटिंग सीट भी रही है जबकि समस्तीपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारा था. इसी आधार पर कांग्रेस महागठबंधन केंद्र इन 2 सीटों पर दावेदारी कर रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस पहले उपचुनाव में 3 सीटों पर अपना दावा ठोक रही थी।