Hindi News / news / बिहार : मिड डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 10 बच्चे अस्पताल...

बिहार : मिड डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती

1st Bihar Published by: Updated Sep 01, 2022, 7:53:08 PM

बिहार : मिड डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती

- फ़ोटो

GOPALGANJ : गोपालगंज में आज उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एमडीएम में मरी हुई छिपकली मिली। हालांकि इस मरी हुई छिपकली युक्त खाना खाकर किसी बच्चे की अभी तक तबीयत नहीं बिगड़ी है लेकिन उन्हें एहतियात के तौर पर गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मामला सिधवलिया के वार्ड नंबर 12 सरेया पहाड़ आंगनबाड़ी केंद्र का है।


बताया जा रहा है कि इस आंगनवाड़ी केंद्र में आज एमडीएम में जो खाना बना था उसमें मरी हुई छिपकली पाई गई। छिपकली वाले एमडीएम को एक दर्जन से ज्यादा बच्चों ने खा भी लिया था। इसी बीच एक बच्चे ने जैसे ही खाना खाने के लिए अपनी थाली में चम्मच डाला तो उसमें एक मरी हुई छिपकली दिखाई दी। जिसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र में अफरा-तफरी मच गई।


सभी बच्चों को वहां से आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों को रखा गया है हालांकि अब तक किसी बच्चे की तबीयत खराब नहीं हुई है। लेकिन एहतियात के तौर पर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों में सोनम खातून, चांदनी कुमारी, पूनम कुमारी, अंशिका कुमारी, आयुष कुमार, दीपांशु कुमार, दीपू कुमार, अनीश कुमार, खुशबू कुमारी और आदित्य कुमार शामिल हैं।