NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार NCERT Partition Module: NCERT ने जारी किया नया मॉड्यूल, भारत विभाजन के लिए कांग्रेस और जिन्ना समेत इस चेहरे को बताया जिम्मेदार Krishna Janmashtami 2025: बिहार में हर वर्ष जन्माष्टमी की प्रतीक्षा करते हैं यहां के मुस्लिम, कन्हैया की बांसुरी पर ही निर्भर है इनका परिवार Life Style: हर महिला की डाइट में होने चाहिए ये आयुर्वेदिक सुपरफूड्स, मिलेंगे अद्भुत फायदे Bihar News: बिहार में भारत की स्वतंत्रता पर संग्राम, झगड़े में 4 घायल; 2 की हालत गंभीर Ips Amit Lodha: बुरे फंसे ADG साहब...सीनियर IPS अफसर के खिलाफ केस चलाने की इजाजत, नीतीश सरकार ने अभियोजन की दी स्वीकृति, आगे क्या होगा.... Bihar Crime News: बिहार में दो गुटों के बीच चली कई राउंड गोली, फायरिंग में 15 साल का लड़का घायल Janmashtami 2025: आज मनाया जा रहा श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव, जानिए... क्यों लगाए जाते हैं आठ प्रहर में अलग-अलग भोग Bihar School News: प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब Bihar School News: प्रिंसिपल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जलेबी की जगह बांटा खुरमा, शिक्षा विभाग ने मांग दिया जवाब
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 17 Nov 2024 03:25:23 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। बेटे का तिलक चढ़ने से पहले मां की अर्थी उठ गई। मृतक महिला के बेटे का रविवार को तिलक आना था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है और शादी के घर में चीख पुकार मच गई है।
मृतक महिला की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव की रहने वाली 52 वर्षीय प्रभा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद ही प्रभा देवी के बेटे की शादी होने वाली थी। रविवार को लड़की वाले बेटे का तिलक लेकर उसके घर पहुंचने वाले थे।
घर में तिलक समारोह की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच किसी जरूरी काम से प्रभा देवी आरा जाने के लिए घर से निकल गई। बिहटा रेलवे स्टेशन से आरा वाली ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रेल पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और तिलक की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है।