1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Nov 10, 2024, 9:41:24 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR: भागलपुर में रविवार को अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट की है।
बताया जा रहा है कि गैस चूल्हा रिपेयर दुकान में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर इक्कठा हो गई। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के टीम ने डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल के दो बड़ी गाड़ियों और एक छोटी गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया हालांकि तबतक हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अनुमंडल अग्निशमलय पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। इसी दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण आसपास के एक-दो दुकान क्षतिग्रस्त हुआ है हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है।