Hindi News / news / Bihar News: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, तेज रफ्तार...

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Nov 04, 2024, 10:19:13 PM

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

- फ़ोटो

SASARAM: रोहतास के सासाराम में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणी मोड़ के पास की है।


मृतक दंपति की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के बाई डेहरी गांव के रहने वाले विनोद कुमार सिंह और उसकी पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार सिंह की पत्नी चिंता देवी बीमार थी। विनोद सिंह बीमार पत्नी को डॉक्टर से दिखाने के लिए बाइक से लेकर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।


ट्रक की ठोकर से दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची सूर्यपुरा थाना की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।